Click here for Myspace Layouts
Showing posts with label abhiyan bhartiya s.p. singh. Show all posts
Showing posts with label abhiyan bhartiya s.p. singh. Show all posts

Tuesday, November 8, 2011

मै भारतीय हूँ.....!!

जय हिंद, समस्त आत्मीय जनों को आपके अपने गौरव शर्मा "भारतीय" की ओर से सादर नमस्कार, आदाब, सतश्री अकाल !!
मुझे "भारतीय दिवस" के अवसर पर एक कविता श्री एस. पी. सिंह जी ने भेंट किया था जिसे अब मै "अभियान भारतीय" के माध्यम से श्री सिंह जी को साधुवाद देते हुए आप सभी को समर्पित कर रहा हूँ....  
मैं तुफान हूँ, इसलिये मुश्किलों से अंजान हूँ
मैं हिम्मत हूँ, सोच हूँ, बुलंद हूँ, बेजोड हूँ
मैं हारकर भी जीतने के ज्जबों से भरपूर हूँ
मैं कोशिश हूँ, निरंतर हूँ, इसलिये कामयाब हूँ।।"
मै युवा हूँ मै एक व्यक्ति नहीं , मै संपूर्ण राष्ट्र कि अभिव्यक्ति हूँ . मै संकीर्ण नहीं , विराट हूँ . मै परमात्मा का प्रतिरूप हूँ . मै सत्य , अहिंसा व् सदाचार का प्रतिनिध हूँ . मेरे तन में मेरा वतन बसता है . में भारत कि तक़दीर व् तस्वीर हूँ .
मै अपना व् अपने वतन का भाग्यविधाता हूँ .धरती जैसा धैर्य, अग्नि जैसा तेज़, वायु जैसा वेग, जल जैसी शीतलता व् आकाश जैसी विराटता मेरे परमात्मा ने मुझे विरासत में दी है.
मै भाग्यवादी या भोगवादी या आतंकी नहीं , मै पुरुषार्थ वादी, राष्ट्रवादी, मानवतावादी, व् अध्यात्म वादी हूँ . प्रांतवाद, भाषावाद, मजहब वाद , वैचारिक विवादों स मुक्त, मै राष्ट्रवाद का शंखनाद हूँ .
मै मात्र एक व्यक्ति नहीं, अपितु संपूर्ण राष्ट्र व् देश की सभ्यता व् संस्कृति की अभिव्यक्ति हूँ . अतः मेरे प्रत्येक अच्छे या बुरे आचरण से मेरा पूरा राष्ट्र प्रभावित होता है क्योंकि "मै भारतीय हूँ"
जय भारत, जय अभियान भारतीय...!!